फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger: मुख्य सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं का धरना, जमकर नारेबाजी

Thu, 07 Aug 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: धरना स्थल पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड की हरिणमार और झौवाबहियार ग्राम पंचायत को गोगड़ी से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बना पुल एक साल पहले बाढ़ में बह गया था, लेकिन आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। इसी को लेकर गुरुवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के पास एक दिवसीय धरना दिया। इस धरने में दोनों पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।

धरना स्थल पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। कुछ इलाकों में तो बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


पढ़ें: मतदाता सूची में राजद ने लगाया बड़ी गड़बड़ी का आरोप, तेजस्वी यादव तक बात ले जाने की तैयारी; जानें

उन्होंने बताया कि हरिणमार और झौवाबहियार को जोड़ने वाला मुख्य पुल पिछले वर्ष बाढ़ में बह गया था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी डायवर्सन बनाया गया था, लेकिन हाल में आई बाढ़ के दबाव से वह भी बह गया, जिससे दोनों पंचायतों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अविनाश विद्यार्थी ने बताया कि इस क्षेत्र की करीब 25 से 30 हजार की आबादी प्रभावित है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि दोनों पंचायतों के लोगों के लिए वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाए और मुंगेर जिला को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को सरकारी सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें