फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में हुआ बड़ा हादसा, पूजा विसर्जन के दौरान दो सगे भाई डूबे, एक की तलाश जारी

Mon, 01 Sep 2025 08:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में कर्मा धर्मा पूजा की सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए। ग्रामीणों की मदद से एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि 12 वर्षीय विकास कुमार की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंधिया भागवत साह टोला में रविवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। कर्मा धर्मा पूजा की सामग्री विसर्जन के दौरान दो सगे भाई गंगा में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि दूसरा अब तक लापता है। जानकारी के मुताबिक, पूजा सामग्री विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचे सुदीन यादव के दोनों बेटे गंगा में उतर गए। इसी दौरान 12 वर्षीय विकास कुमार गहरे पानी में डूब गया, जबकि उसका छोटा भाई आयुष कुमार ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सफियासराय थाना के एएसआई रामरूप सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बालक की तलाश की जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि जवाहर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी जमालपुर अंचल अधिकारी को भी दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें