फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: प्रखंड प्रमुख को मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही इंदु; पति समेत दो लोग पुलिस हिरासत में

Tue, 21 Jan 2025 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। प्रखंड प्रमुख के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी पुलिस अपने साथ ले गई है, ताकि मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा सके।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल प्रखंड प्रमुख इंदु देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख इंदु देवी को देर रात उनके घर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली इंदु देवी के कमर के पिछले हिस्से में लगी है। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
पति और पत्नी के बीच चलता था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय इंदु देवी अपने घर में अकेली थीं। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और पाया कि वह खून से लथपथ होकर आंगन में गिरी पड़ी थीं। इसके बाद, उनके पिता को घटना की जानकारी दी गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि इंदु देवी और उनके पति श्यामसुंदर दास के बीच पारिवारिक विवाद चलते रहते थे और दोनों के बीच संबंधों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।
 
गोली की आवाज के बाद घटनास्थल पर पहुंची सास
प्रखंड प्रमुख की सास कांति देवी ने बताया कि घटना के समय वह अपने पोते के साथ सो रही थीं। इंदु देवी और उनके पति अलग-अलग कमरों में थे। रात को जब वह शौच के लिए बाहर गईं, तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि इंदु देवी जमीन पर गिरी पड़ी थीं, लेकिन उनके पति वहां कहीं नजर नहीं आए। इसके बाद, कांति देवी ने तुरंत इस घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

 
हिरासत में लिया गया पति और दो अन्य साथी
पुलिस ने इस मामले में इंदु देवी के पति श्यामसुंदर दास और उनके दो साथियों काकू यादव तथा खरबूजी यादव को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है।
 
जीवन और मृत्यु से जूझ रही प्रमुख
इंदु देवी का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। गोली उनके कमर के पास लगी है और पेट में भी सूजन आ गई है। परिजनों का कहना है कि अब तक ऑपरेशन नहीं किया गया है। डॉक्टरों की टीम इंदु देवी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
 
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रखंड प्रमुख के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी पुलिस अपने साथ ले गई है, ताकि मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा सके। एसडीपीओ ने बताया कि प्रमुख के पति और उनके दो साथियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें