Bihar: पप्पू यादव ने पाकिस्तान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के सामने कुत्ते की तरह है, जो केवल भौंक सकता है। पहलगाम हमले के बाद सरकार को सीधी कार्रवाई करते हुए पीओके को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए।
लोकसभा सांसद पप्पू यादव सोमवार को खगड़िया न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ बैठकें करते हैं और राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमला होता है और पीएम का रवैया 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसा हो जाता है। कार्रवाई की जगह बैठकों का ढोंग किया जा रहा है। यह पूरी स्थिति 'खोदा पहाड़, निकली चुहिया' जैसी हो गई है।
'पीओके पर हो कार्रवाई'
विज्ञापन
पप्पू यादव ने पाकिस्तान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के सामने कुत्ते की तरह है, जो केवल भौंक सकता है। पहलगाम हमले के बाद सरकार को सीधी कार्रवाई करते हुए पीओके को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने भी इस मसले पर सरकार का समर्थन किया है, ऐसे में प्रधानमंत्री को अब केवल बोलने के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए।
बिहार की राजनीति पर बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बाद में तय होगा, लेकिन इतना तय है कि सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी। इस चुनाव में कांग्रेस अपनी पुरानी जमीन वापस पाने में सफल होगी।