फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गुटखा न देने पर बदमाशों ने दुकानदार पर फेंकी खौलती चाय, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 06 Feb 2025 01:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: पीड़ित ने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही 700 रुपये की उधारी थी, जिसे वे चुकाने से बच रहे थे। फिलहाल, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में एक छोटी-सी बात पर बड़ी घटना घटित हो गई। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजौड़ा चौक पर उधार में गुटखा न देने पर बदमाशों ने एक चाय दुकानदार पर खौलती चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है जब कटरमाला निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार राय उर्फ मरमजीत कुमार अपनी चाय दुकान पर मौजूद थे। तभी दो युवक वहां पहुंचे और पहले मलाई खाई। इसके बाद उन्होंने रजनीगंधा गुटखा की मांग की। दुकानदार ने गुटखा दे दिया, लेकिन जब उसने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। दुकानदार ने जब उधारी के बढ़ते बोझ को देखते हुए गुटखा वापस ले लिया, तो आरोपी आगबबूला हो गए।

गुस्से में आकर बदमाशों ने दुकान में रखी खौलती चाय दुकानदार पर फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने गल्ले में रखे लगभग 10,000 रुपये भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही 700 रुपये की उधारी थी, जिसे वे चुकाने से बच रहे थे। फिलहाल, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें