फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 06 Feb 2025 01:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगसूराय

सार

Bihar Crime: परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात कैलाश पासवान मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में चार अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया और बेरहमी से पिटाई की।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर अपराधियों ने एक युवक को बंधक बनाकर बेहरमी से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा और अधमरी हालत में इस्पा पुल स्थित मोईन चौड़ में फेंक दिया।

घटना डंडारी थाना क्षेत्र के इस्पा पुल स्थित मोईन चौड़ की है। घायल युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर कटरमाला वार्ड-4 निवासी स्वर्गीय भोला पासवान के 35 वर्षीय पुत्र कैलाश पासवान के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात कैलाश पासवान मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में चार अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया और बेरहमी से पिटाई की। अपराधियों ने सोचा कि कैलाश की मौत हो गई है, जिसके बाद उन्होंने उसे इस्पा पुल स्थित मोईन चौड़ में फेंक दिया।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें चौड़ से बरामद कर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें