फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सिमरिया में धूमधाम से मनी दिनकर की 117वीं जयंती, राज्यपाल बोले- उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं

Tue, 23 Sep 2025 03:56 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती के अवसर पर सिमरिया में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती पर कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्वशी, करुक्षेत्र और रश्मिरथी जैसी ऐतिहासिक रचनाओं से जनमानस के अंत:करण में वसने वाले राष्टीय कवि रामधारी सिंह दिनकर को लेकर काफी खास दिन है। 
विज्ञापन

बेगूसराय के सिमरिया में मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजकीयकृत रामधारी सिंह दिनकर स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया था।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाया गया पौधा
राज्यपाल को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया और लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिनकर जी की कविताओं से आज भी देश और समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी
जिलेभर में हुई दिनकर जी की स्मृति में गतिविधियां
दिनकर जयंती के अवसर पर जिले भर में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने दिनकर कला भवन, स्वर्ण जयंती पुस्तकालय और जीरो माइल बेगूसराय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही लोग दिनकर जी को याद कर रहे थे। अनेक संगठनों और संस्थाओं ने श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि दिनकर जी का साहित्य राष्ट्र निर्माण और समाज को दिशा देने में हमेशा मार्गदर्शक रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : इस नई मांग के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला गठबंधन टिकेगा? सीट और पद के लिए मची रार


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें