फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लखीसराय में पुलिस की तत्परता से टली बड़ी आपराधिक वारदात, तीन अपराधी गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 12:09 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। स्थानीय विवाद के दौरान तीन आरोपी नशे की हालत में फायरिंग कर फरार हो रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बायपास रोड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत अपराधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। नगर थाना पुलिस ने फायरिंग कर फरार हो रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नशे की हालत में थे और भागने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


आपसी विवाद के बाद फायरिंग
घटना नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला की है। जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान एक युवक से मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। किसी ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी।

पुलिस की तत्परता से पकड़ में आए आरोपी
सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भाग रहे आरोपियों की तलाश शुरू की। बायपास रोड के पास तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। भागने के प्रयास में तीनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों का आपराधिक इतिहास जांच में
एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उर्फ बौआ भी शामिल है, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 

साक्ष्य जुटाए और गहन छानबीन शुरू
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी नशे की हालत में थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें