फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मुंगेर में अज्ञात वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; NH 80 पर लगा जाम

Sat, 09 Aug 2025 12:48 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

हाई स्कूल फ़रदा के पास अज्ञात वाहन ने मजदूर को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
NH 80 को किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Munger Road Accident : बिहार के मुंगेर जिले में एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई है। रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हाई स्कूल फरदा के पास अज्ञात वाहन ने मजदूर को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 80 पर जाम लगा दिया। विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। 

परिजनों ने की मुआवजा की मांग 

यह सड़क हादसा जिले के साफियासराय थाना क्षेत्र के कादेर में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हुआ था। हालांकि, आनन-फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के वक्त मजदूर की मौत हो गई। वहीं, शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने मुआवजा की मांग है। साथ ही महमदपुर फरदा हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 80 को जाम कर दिया। मृतक की पहचान  महमदपुर फरदा निवासी  मंहथी यादव के पुत्र निवासी नीरज यादव के रूप में हुई है। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र हैं। परिजनों ने बताया कि नीरज जमालपुर दौलतपुर के सीमेंट गोदाम से काम  कर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kulgam Encounter: अखल मुठभेड़ में दो जवान बलिदान, दो अन्य जवान भी घायल, एक आतंकी ढेर; 9वें दिन ऑपरेशन जारी 

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, जाम की सूचना पर पहुंचे साफियासराय थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे हैं। परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: महिला दरोगा दूसरी शादी करने का दबाव बना रही थी, परेशान होकर फंदे से झूल गया अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें