फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लखीसराय सदर अस्पताल में लेबर वार्ड कर्मी पर प्रसूता से ₹2000 रिश्वत मांगने का आरोप, जांच के आदेश

Sat, 16 Aug 2025 08:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय

सार

लखीसराय सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी पर प्रसूता से दो हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि रकम नहीं देने पर डिस्चार्ज पेपर रोक दिया गया।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी पर प्रसूता से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने प्रसव के बाद डिस्चार्ज पेपर देने के लिए दो हजार रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर कागजात रोक दिए। मामला लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर वार्ड संख्या 9 निवासी महेंद्र राम की बेटी पूनम कुमारी से जुड़ा है, जिन्हें शनिवार रात 1:30 बजे प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि देर रात नर्स ने बिना पर्ची निजी मेडिकल से दवा मंगवाई। सुबह 5:30 बजे प्रसव के बाद डिस्चार्ज प्रक्रिया के दौरान रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


परिजनों ने वरीय अधिकारियों की मदद से राज्य स्वास्थ्य समिति के टोल फ्री नंबर 104 पर शिकायत दर्ज कराई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शिकायत स्वीकार हुई। सूचना मिलते ही डीएस डॉ. राकेश कुमार जन्माष्टमी की छुट्टी के बावजूद अस्पताल पहुंचे और पीड़िता को डिस्चार्ज पेपर उपलब्ध कराया।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दस दिनों में यह दूसरा मामला है जब लेबर वार्ड कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पूर्व एक महिला को एचआईवी संक्रमित बताकर वार्ड से भगाने और लापरवाही से नवजात की मौत का मामला भी सामने आ चुका है। डीएस डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि शनिवार और रविवार को छुट्टी रहने के कारण तुरंत कार्रवाई संभव नहीं है। सोमवार को पीड़ित परिजन से लिखित शिकायत लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी कर्मी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लगातार मिल रही शिकायतों पर चिंता भी जताई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें