फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एक ट्रिगर और खत्म हो गया घर का उजाला! हर्ष फायरिंग में दूल्हा गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया

सार

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में निकाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशी का माहौल मातम में बदल दिया। बारात के दौरान चली गोली दूल्हे मो. ईरशाद के गले में लगी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दूल्हा मो. ईरशाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में बीती रात निकाह के अवसर पर हुई हर्ष फायरिंग ने खुशी का माहौल मातम में बदल दिया। वार्ड नंबर 5 निवासी मो. अमजद के यहां बारात आई थी। इसी दौरान दूल्हा मो. ईरशाद (जो मुंबई में दर्जी का काम करते थे) के गले में गोली लग गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक मो. ईरशाद परिवार के मंझले बेटे थे और चुनाव से पहले ही अपनी शादी के लिए मुंबई से घर लौटे थे। बारात के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल दूल्हे को तुरंत नेक्टर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें बेगूसराय होते हुए पटना रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पढ़ें: कोसी तटबंध के अंदर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत; पति व एक बच्चा घायल
विज्ञापन


दूल्हे के बड़े भाई मो. शमशाद ने बताया कि गोली हर्ष फायरिंग के दौरान चली थी। वहीं मृतक की मां ने आरोप लगाया कि यह घटना जानबूझकर की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले परिवार की बेटी की शादी में पड़ोसी लड़के से विवाद हुआ था, और उसी विवाद के कारण यह गोली चलाई गई।
विज्ञापन


दुल्हन रुकसार के पिता मो. अमजद ने भी पड़ोसी युवक पर दूल्हे को निशाना बनाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएपी सह सदर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजन रो-रोकर बार-बार कह रहे हैं, “अल्लाह, यह क्या हो गया!”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें