फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हथियारबंद युवक की गिरफ्तारी का विरोध, भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला; डायल 112 की गाड़ी क्षतिग्रस्त

Sat, 29 Nov 2025 10:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: पुलिस जब आरोपी चुनचुन यादव को थाना ले जाने लगी तो अचानक स्थानीय लोग उत्तेजित हो उठे। भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और हंगामा करते हुए डायल-112 के पीछे का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के भिखारी घाट गांव में शनिवार सुबह हथियारबंद युवक को पकड़ने गई पुलिस टीम को स्थानीय लोगों के प्रबल विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने न सिर्फ पुलिस टीम को घेर लिया, बल्कि डायल-112 की आपातकालीन वाहन के पिछले शीशे को तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की भी की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में शांति कायम है।

कैसे शुरू हुआ मामला?

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 8 बजे डायल-112 की टीम को ग्रामीण रामनन्दन यादव के घर हथियारबंद युवक के घुसने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। यहां चुनचुन यादव को हाथ बंधे हालत में पाया गया और उसके नजदीक से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

पढ़ें: कोसी तटबंध के अंदर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत; पति व एक बच्चा घायल

गिरफ्तारी के दौरान भड़की भीड़

विज्ञापन

पुलिस जब आरोपी चुनचुन यादव को थाना ले जाने लगी तो अचानक स्थानीय लोग उत्तेजित हो उठे। भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और हंगामा करते हुए डायल-112 के पीछे का शीशा तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की भी की गई, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

एसपी ने लिया संज्ञान, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए एएसपी (सदर-02) पारसनाथ साहू और पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल के साथ स०अ०नि० तबरेज आलम सहित टीम घटनास्थल पहुँची और मोर्चा संभाला। तत्पश्चात पुलिस की सक्रियता एवं सख्ती के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और शांति स्थापित कर दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें