फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल में बच्चों की लड़ाई के बाद परिजनों के बीच जमकर हुई मारपीट, 4 बच्चे घायल; परीक्षा के बाद हुआ विवाद

Thu, 20 Mar 2025 03:41 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ गार्जियन पहले से ही स्कूल के बाहर मौजूद थे। बच्चों के बीच स्कूल में हुए विवाद को लेकर यह झगड़ा शुरू हुआ। मामला बढ़ता देख कई लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन झगड़ा तब तक हिंसक हो चुका था।
 
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत छात्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर के मध्य विद्यालय गुलीचन में बच्चों की लड़ाई के बाद गार्जियनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोगरी के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्यालय में प्रथम पाली में कक्षा 3 से 5 तक की परीक्षा हो रही थी, जबकि दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा होनी थी। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होते ही बच्चे स्कूल के बाहर निकलने लगे। इसी दौरान दूसरी पाली की परीक्षा देने आए बच्चे भी स्कूल गेट पर जमा थे। तभी दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

पढ़ें: करोड़ों की अफीम बरामद...चार तस्कर गिरफ्तार; जीआरपी और आरपीएफ टीम ने की रोहतास में बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी सूचना
विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमामुल हक फरीदी ने बताया कि जैसे ही बच्चे परीक्षा देकर स्कूल के बाहर निकले, तभी वहां मौजूद गार्जियनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इस घटना में घायल बच्चों में तीन की पहचान देवेंद्र कुमार, सोनू कुमार और आरती कुमारी के रूप में हुई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चौथे घायल बच्चे का नाम फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कही कार्रवाई की बात
घटना को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र गोंड ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रधानाध्यापक से पूरी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें