फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शराब के नशे में सांसद प्रतिनिधि ने डॉक्टर से की मारपीट, केस दर्ज; जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Tue, 28 Jan 2025 04:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: डॉ. अमोद कुमार ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार अक्सर अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते थे। हालांकि इस बार की घटना गंभीर थी, जिसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांसद राजेश वर्मा के प्रतिनिधि पर डॉक्टरों से मारपीट करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राजेश वर्मा के प्रतिनिधि मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह के खिलाफ खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना में संगीन आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमोद कुमार ने सांसद प्रतिनिधि पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनसे पांच हजार रुपये छीन लिए।

विज्ञापन

 
18 जनवरी की रात की घटना
डॉ. अमोद कुमार ने बताया कि घटना 18 जनवरी की रात की है, जब वे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक गंभीर रूप से घायल मरीज का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार का फोन आया, जिसमें उन्होंने एक बच्चे को देखने की बात कही। डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को इमरजेंसी वार्ड में ले आने को कहने पर सांसद प्रतिनिधि भड़क गए।
 
कुछ ही देर बाद, मनीष कुमार चार लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे और शराब के नशे में उनसे बहस करने लगे। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान सांसद प्रतिनिधि ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

 
अस्पताल में डॉक्टरों के साथ अभद्रता का आरोप
डॉ. अमोद कुमार ने बताया कि मनीष कुमार अक्सर अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते थे। हालांकि इस बार की घटना गंभीर थी, जिसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। वहीं, चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि डॉक्टर अमोद कुमार के आवेदन पर मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉक्टर अमोद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करती हैं और डॉक्टरों को मानसिक तनाव में डालती हैं। इस मामले में डॉक्टरों ने उच्च अधिकारियों से सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
सांसद प्रतिनिधि पर लगे गंभीर आरोप
सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार के खिलाफ लगे आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। डॉक्टरों और कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें