फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व IPS लांडे बोले- मैंने नौकरी छोड़ी है, मेरी चमड़ी अभी भी खाकी है; किसानों की समस्याएं भी सुनीं

Fri, 28 Mar 2025 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: किसानों से बात करने के बाद शिवदीप लांडे ने कहा कि यह क्षेत्र मक्का उत्पादन के लिए पूरे एशिया में मशहूर है और यहां के किसान देश और विदेश तक अपनी उपज भेजते हैं। अगर किसानों को सही अवसर और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, तो वह आर्थिक रूप से और मजबूत हो सकते हैं।
विज्ञापन
खगड़िया में लोगों से मुलाकात के दौरान पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के चर्चित और सख्त माने जाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे। अपने इस दौरे में उन्होंने विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को समझा और जिले की भौगोलिक स्थिति का आकलन किया। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत मानसी प्रखंड के मटिहानी घाट स्थित बुढ़ी गंडक पर बने चचरी पुल से की। यहां उन्होंने टीकारामपुर, सोनवर्षा और टॉफिर दियारा के ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद वह अलौली प्रखंड स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के गांव शहरबान्नी भी पहुंचे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; मायके वाले बोले- सोने की चेन के लिए की गई हत्या
 
मेगा फूड पार्क का निरीक्षण, किसानों से बातचीत
शिवदीप लांडे ने मानसी स्थित मेगा फूड पार्क का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खगड़िया मक्का उत्पादन के लिए एशिया में अग्रणी है और अगर सही संसाधन और अवसर दिए जाएं, तो यह क्षेत्र देश की कृषि अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकता है। उन्होंने इस फूड पार्क को खगड़िया के किसानों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि इसके सुचारु संचालन से स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

 
शहरबान्नी की भौगोलिक स्थिति का किया अध्ययन
लांडे ने अलौली प्रखंड के शहरबान्नी गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खगड़िया सात नदियों से घिरा हुआ जिला है, जिससे यहां कई चुनौतियां बनी रहती हैं। उन्होंने माना कि इस क्षेत्र में काफी काम हुआ है, लेकिन अब भी कई मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाना बाकी है।
 
‘मेरी चमड़ी अभी भी है खाकी’
खगड़िया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवदीप लांडे ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने नौकरी छोड़ी है, लेकिन मेरी चमड़ी अभी भी खाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को नजदीक से समझने के लिए वह जिलों का दौरा कर रहे हैं। खगड़िया को उन्होंने एक अलग और अनोखा जिला बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
 
मक्का किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता
लांडे ने खगड़िया के मक्का किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मक्का उत्पादन के लिए पूरे एशिया में मशहूर है और यहां के किसान देश और विदेश तक अपनी उपज भेजते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को सही अवसर और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, तो वह आर्थिक रूप से और मजबूत हो सकते हैं। वहीं, युवाओं को संदेश देते हुए लांडे ने कहा कि आपको जरूरत है स्थिति को समझने की। अगर सब कुछ अच्छा नहीं है, तो उसे बदलने की जरूरत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें