फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 14 साल के मासूम की सोते हुए गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

Fri, 10 Oct 2025 02:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी गांव में 14 वर्षीय निवास कुमार की देर रात सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता मवेशी पालन के लिए और मां मायके गई थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी गांव में 14 साल के मासूम निवास कुमार की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना देर रात घर में सो रहे बच्चे के साथ हुई। मृतक निवास कुमार, जितेंद्र सिंह का बेटा था। सूत्रों के अनुसार, रात में अज्ञात व्यक्ति धारदार हथियार लेकर घर में घुसा और मासूम का गला रेत दिया। सुबह जब यह घटना सामने आई, तो पूरे गांव में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन और चौथम थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटा रही है।

पढ़ें: दाखिल-खारिज के नाम पर घूसखोरी का मामलास, निगरानी विभाग ने डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा

पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, हत्या के समय मृतक की मां मायके गई थी और पिता जितेंद्र सिंह मवेशी पालन के लिए नदी पार गए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या का शक घर के ही सदस्यों पर लगाया जा रहा है, जिससे मामला और उलझ गया है।

विज्ञापन


चौथम थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार ने एफआईआर के लिए आवेदन नहीं दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आवेदन मिलने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना ने तेगाछी गांव में शोक और डर का माहौल बना दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें