फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: भीषण गर्मी से स्कूल में तबीयत बिगड़ने से उर्दू शिक्षक की मौत, परिजनों ने KK पाठक को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 01 Jun 2024 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: मध्य विद्यालय बलियाडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद जिबरेल अंसारी ने बताया कि आए दिन भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं और इसकी चपेट में आ रहे हैं। लेकिन विभाग के सख्त निर्देश का मजबूरन उन्हें पालन करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया।
विज्ञापन
मृत शिक्षक मो. वसी अख्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के झाझा प्रखंड के मध्य विद्यालय बालियाडीह में भीषण गर्मी के कारण शनिवार को एक उर्दू के शिक्षक की तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही शिक्षक की मौत हो गई। मृत शिक्षक की पहचान बलियाडीह निवासी मो. वसी अख्तर के तौर पर हुई है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित शिक्षक और अन्य लोगों ने झाझा सिमुलतला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

 

केके पाठक के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री है। इसके कारण लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान हैं। ऐसी भीषण गर्मी के बीच शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा अब भी शिक्षकों को विद्यालय जाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में शनिवार को झाझा प्रखंड के मध्य विद्यालय बालियाडीह में उर्दू के शिक्षक मोहम्मद वसी अख्तर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

शिक्षक के पार्थिव शरीर को देख मातम मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इधर, मृतक शिक्षक के बेटे मोहम्मद अतहर ने कहा कि उसके पापा की मौत के जिम्मेवार शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक हैं। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित शिक्षकों और ग्रामीणों ने झाझा सिमुलतला मुख्य मार्ग स्थित बलियाडीह के पास सड़क जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं, मध्य विद्यालय बलियाडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद जिबरेल अंसारी ने बताया कि आए दिन भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं और इसकी चपेट में आ रहे हैं। लेकिन विभाग के सख्त निर्देश का मजबूरन उन्हें पालन करना पड़ रहा है। शनिवार को भी वसी अख्तर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, तभी गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां से पटना ले जाया जा रहा था। लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें