फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला बीएमपी जवान की इलाज के दौरान मौत, गृह प्रवेश समारोह में गिरने से हुई थी घायल

Tue, 11 Feb 2025 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: दरभंगा में तैनात महिला बीएमपी जवान की इलाज के दौरान मंगलवार को जमुई के सदर अस्पताल में मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
मृतका संगीता कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में अपने नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंची एक महिला बीएमपी जवान की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। इससे गृह प्रवेश कार्यक्रम का उत्साह मातम में बदल गया। मृतका की पहचान जमुई जिले के खैरा प्रखंड के पूर्णा खैरा निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका संगीता कुमारी दरभंगा में बीएमपी में तैनात थी। वह सात फरवरी को अपने नए घर जो कि जमुई मुख्यालय स्थित शास्त्री कॉलोनी में गृह प्रवेश कार्यक्रम समारोह में शामिल होने आई थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शौच के लिए जाने के दौरान संगीता कुमारी फर्श पर फिसलकर गिर गईं, जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि संगीता दो महीने पहले ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में घायल हुई थीं, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना को लेकर टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बीएमपी की जवान जो दरभंगा में तैनात थी। वह अपने नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम समारोह में आई थी। शौच के लिए जाने के दौरान घर में ही गिर गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर, इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें