फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुंगेर में चेतावनी स्तर से 25 सेंटीमीटर ऊपर गंगा, नए इलाकों में फैला बाढ़ का पानी; कई रास्ते डूबे

Mon, 31 Aug 2026 10:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: मुंगेर में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में फैल रहा है। बरियारपुर में डायवर्सन डूबने से आवागमन बाधित है, जबकि जाफरनगर में नाव की व्यवस्था की गई है। कुतलुपुर में गंगा कटाव को देखते हुए कटावरोधी कार्य शुरू कराया गया है।
 
विज्ञापन
सदर प्रखंड में कटाव को लेकर कटावरोधी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच जिले के दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगातार नए क्षेत्रों में फैल रहा है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद कई गांवों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। संपर्क मार्गों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है। कई स्थानों पर ग्रामीणों को नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं, सदर प्रखंड की कुतलुपुर पंचायत में गंगा का कटाव जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


कुतलुपुर में कटाव रोकने का काम शुरू
कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित हरि बाबू टोला में गंगा के कटाव को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर संवेदनशील स्थलों पर कटावरोधी कार्य शुरू कराया गया है। प्रशासनिक टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

बिचली पुल के पास डायवर्सन डूबा
इधर, बरियारपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बिचली पुल के समीप बना डायवर्सन बाढ़ के पानी में डूब गया है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से निःशुल्क सरकारी नाव उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


सीताचरण गांव में भी बढ़ी परेशानी
गंगा पार जाफरनगर पंचायत के सीताचरण गांव में भी बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से दो बड़ी सरकारी नावों की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण इन नावों का निःशुल्क उपयोग कर रहे हैं।

जरूरत वाले इलाकों में भेजी जा रही नाव
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण कई क्षेत्रों में पानी फैल गया है। कुछ पंचायतों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है। आवश्यकता वाले सभी क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था की जा रही है। कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में कटाव की स्थिति को देखते हुए कटावरोधी कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पहले से ही आवश्यक तैयारियां कर चुका है। प्रभावित गांवों में पदाधिकारियों को भेजकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री के सामने सोन नदी जल बंटवारे पर दोनों राज्यों में एमओयू; किसे-क्या मिला?
विज्ञापन


फसलें डूबने से किसानों को नुकसान
ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का पानी गांव तक पहुंचने से खेतों में लगी फसलें डूब गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से दो सरकारी नाव उपलब्ध कराए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें