फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्टेशन के प्रतीक्षालय में चली गोली, यात्रियों में मची अफरातफरी; वर्दीधारी सिपाही के हथियार से फायरिंग

Sat, 14 Feb 2026 03:55 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में अचानक वर्दीधारी जवान के हथियार से फायर हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में अचानक गोली चलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय प्रतीक्षालय में कई यात्री मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतीक्षालय में तीन-चार वर्दीधारी जवान बैठे हुए थे। इसी दौरान एक जवान मोबाइल पर किसी से चैट कर रहा था। तभी अचानक उसके हथियार से फायर हो गया, जिससे तेज धमाके की आवाज गूंजी और वहां बैठे यात्री घबरा गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: 256 साल का पूर्णिया! स्थापना दिवस पर उत्सव में डूबेगा जिला, मैराथन से होगी शुरुआत

गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित जवान हथियार लेकर वहां से चला गया।

फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार और एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें