सारा पाउलीन क्रूज केरीयेजा बनीं ऋषि की दुल्हनिया
- फोटो : अमर उजाला
पंचवदन मंदिर में सात फेरे
इसके बाद सारा फिलीपींस से भारत पहुंचीं, जहां हवेली खड़गपुर स्थित पंचवदन मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया।
शादी देखने उमड़ी लोगों की भीड़
इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय स्तर पर यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। ऋषि ने बताया कि उनके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में विवाह किया था, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने यहां शादी करने का निर्णय लिया।
सारा पाउलीन क्रूज केरीयेजा बनीं ऋषि की दुल्हनिया
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय परंपराओं को अपनाया सारा ने
विवाह के दौरान सारा ने भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए वरमाला की रस्म निभाई और शादी के बाद पति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को लेकर सारा ने खुशी जाहिर की और पूरे समारोह का आनंद लिया।
परिवार में खुशी का माहौल, बहु-भोज का आयोजन
परिवार में इस विवाह को लेकर खुशी का माहौल है। नवविवाहित जोड़े के स्वागत में सोमवार को बहु-भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रिश्तेदारों और परिचितों को आमंत्रित किया गया है।बहरहाल, सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब विवाह में बदलकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: पटना में अंधविश्वास का कहर; डायन बताकर महिला को बेहोश होने तक पीटा, मृत समझकर भागे आरोपी