फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 9.50 लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

Thu, 02 Jul 2026 08:53 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बिहार के मुंगेर जिले के पुरबसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर तीन घरों में छापेमारी कर पुलिस ने 2400 सिगरेट, 1575 खाली डिब्बे, करीब 7500 रैपर और 9.50 लाख रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने नकली सिगरेट बनाने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुरबसराय थाना क्षेत्र के ग्राम काली तजिया, दिलावरपुर में चल रही अवैध नकली सिगरेट फैक्ट्री पर छापेमारी कर पुलिस ने 9 लाख 50 हजार रुपये नकद सहित भारी मात्रा में नकली सिगरेट और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना के बाद बनाई गई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरबसराय थाना क्षेत्र के ग्राम काली तजिया, दिलावरपुर में नकली सिगरेट का निर्माण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम में जिला आसूचना इकाई और पुरबसराय थाना की पुलिस को शामिल किया गया।

तीन घरों में एक साथ हुई छापेमारी

विशेष टीम ने महफूज आलम, मोहम्मद नाजमुद्दीन और साकिब खान के घरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली सिगरेट बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की।

9.50 लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 240 डब्बे यानी 2400 पीस सिगरेट, 1575 खाली सिगरेट के डब्बे, करीब 7500 सिगरेट रैपर और 9 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया है।

बड़े पैमाने पर चल रहा था नकली सिगरेट का कारोबार

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान से साफ है कि यहां बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट का निर्माण और अवैध कारोबार किया जा रहा था। इस मामले में पुरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

छापेमारी अभियान में पुरबसराय थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें