फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Sun, 11 May 2025 11:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार


बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना हाजीपुर पोखर के पास की है, जहां 21 साल के राणा कुमार साह की लाश खून से लथपथ हालत में मिली।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना हाजीपुर पोखर के पास की है, जहां 21 साल के राणा कुमार साह की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। राणा, हाजीपुर के निवासी विशेश्वर साह का बेटा था और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का खर्चा उठाता था।
विज्ञापन


बताया गया कि राणा रोज की तरह रात को घर के पास स्थित पुस्तकालय की छत पर सोने गया था। लेकिन सुबह जब वह नीचे नहीं आया, तो उसका भतीजा उसे देखने छत पर गया। वहां राणा की लाश देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज़ लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश कर रही है।

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

युवक की हत्या के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने जीरोमाइल-बरौनी कोल रोड को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन लोगों के विरोध के कारण सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच

डीएसपी इमरान अहमद भी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है, जो जांच कर सैंपल इकट्ठा कर रही है। मृतक राणा की मां ने बताया कि राणा अविवाहित था और रोजाना देर शाम घर लौटता था। बीती रात करीब 8 बजे उसने अपनी भतीजी से खाना बनाने को कहा था, लेकिन जब खाना नहीं बना तो वह बाहर से खाना लाया और खाकर छत पर सोने चला गया। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो घरवालों को अनहोनी का शक हुआ। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। हत्या की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें