फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: जमीन विवाद में फायरिंग, दो लोगों को गर्दन में लगी गोली, अज्ञात हमलावर फरार

Mon, 27 Jan 2025 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Crime in Bihar: बिहार के लखीसराय जिले में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान प्रभात चौक निवासी मोहम्मद जुबेर और दीपक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के लखीसराय में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान प्रभात चौक निवासी मोहम्मद जुबेर और दीपक कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना उस वक्त घटित हुई, जब दोनों खेत से लौट रहे थे। तभी लगभग पांच अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली मोहम्मद जुबेर के गर्दन में लग गई। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से एक मैगजीन और खोखा बरामद किया है।

बरामद बाइक से अपराधियों तक पहुंचेगी पुलिस 
जानकारी देते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस इसी बाइक के आधार पर अपराधियों की पहचान कर छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें