फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठी समारोह बना जंग का मैदान, दो पक्षों में खूनी संघर्ष में सात घायल, गांव में तनाव

Thu, 26 Mar 2026 10:21 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

धरहरा प्रखंड के महगामा गांव में छठी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच लाठी-रॉड से हुई मारपीट में कुल 7 लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और आभूषण छीनने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के महगामा गांव में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बुधवार देर रात हुई, जब सुरेश दास के पोते का छठी समारोह चल रहा था। सुरेश दास ने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे गांव के ही प्रियांशु कुमार सहित आठ अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


परिवार छत पर भागा, महिला के साथ मारपीट

अचानक हुए हमले से परिवार के लोग अपनी जान बचाकर छत पर भाग गए और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान उनकी पुत्रवधू नीचे कमरे में रह गई, जिसके साथ आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान की बाली, मांगटीका और नथिया भी छीन ली गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर प्रियांशु कुमार, हिमांशु कुमार, मुन्ना कुमार, अर्जुन दास, सिकंदर दास और ललिता देवी समेत अन्य लोग घर में घुस आए। इस बार उन्होंने लोहे के रॉड से हमला कर दिया।

कई लोग गंभीर रूप से घायल

इस हमले में सोनू कुमार का सिर फट गया, जबकि सुरेश दास और सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। इस पक्ष के प्रिंस कुमार का सिर फट गया, जबकि परिमला देवी बेहोश हो गईं, जिन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। रजनी देवी और सन्नी कुमार को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


गाली-गलौज से बढ़ा विवाद

दूसरे पक्ष की ललिता देवी ने आरोप लगाया कि सुरेश दास और सोनू कुमार शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज करते थे, जिससे विवाद बढ़ा और यह घटना हुई। इस मामले में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलते ही पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें