फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई, बकरी चोरी मामले में समझौते का दबाव बनाने पर सिपाही निलंबित

Thu, 26 Mar 2026 09:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में बकरी चोरी के मामले में वादी पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप में सिपाही जफर इकबाल को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसके बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरी चोरी के मामले को लेकर समझौता कराने का दबाव बनाने के आरोप में सिमरी थाना में तैनात पिटीसी सिपाही जफर इकबाल को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप इलाके में तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें सिपाही पर वादी को समझौता करने के लिए दबाव बनाने का आरोप था। इस ऑडियो क्लिप की जांच की जिम्मेदारी सिमरी थाना के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दी गई थी। थानाध्यक्ष की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि पूछताछ के दौरान सिपाही ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


बकरी चोरी का मामला

यह मामला 25 बकरियों की चोरी से जुड़ा है, जिसके संबंध में सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में राजन सहनी के पोल्ट्री फॉर्म से 25 बकरियों की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि सिपाही जफर इकबाल ने मामले में रामभजन सहनी पर समझौता करने का दबाव बनाया। इस दौरान सिपाही द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की भी बात सामने आई है।


ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी तक पहुंचा मामला

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए और रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि जांच में कर्तव्य में लापरवाही और पुलिस की छवि खराब करने की बात सामने आई है। इसके आधार पर सिपाही जफर इकबाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस लाइन दरभंगा तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें