फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में ट्रेनी होमगार्ड जवानों की भिड़ंत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 16 Sep 2025 04:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क अमर उजाला,बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर में ट्रेनी होमगार्ड जवानों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी और बांस से मारपीट हुई।
विज्ञापन
ट्रेनी होमगार्ड जवानों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय जिले में ट्रेनी होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई और दुर्गा पूजा पंडाल के लिए रखे गए बड़े-बड़े बांस से मारपीट की गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर की है। यहां बड़ी बलिया जीटीआर उच्च विद्यालय और पीडीएस कॉलेज सदानंदपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर के सैकड़ों ट्रेनी जवान मंगलवार सुबह पीटी करने मैदान में पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद भड़क गया और दोनों गुट आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज
विज्ञापन


रोड़ेबाजी और मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों जवान एक-दूसरे पर पथराव करते और हमला करते नजर आ रहे हैं। हंगामे के दौरान ट्रेनिंग सेंटर में तैनात एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई। इस झड़प में आधा दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए, जिन्हें बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें