फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Result: मुंगेर के प्रियांशु ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान, IAS बनने का है सपना

Sat, 29 Mar 2025 09:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

BSEB Result: टॉपर प्रियांशु ने बताया कि मैंने नियमित रूप से सेल्फ स्टडी की और ऑनलाइन क्लास का भी सहारा लिया। मेरा ध्यान हमेशा से सिविल सर्विसेज की ओर रहा है और मेरा सपना IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ टॉपर प्रियांशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के मकवा गांव के छात्र प्रियांशु ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु ने 97.60% अंकों के साथ 488 अंक हासिल किए हैं, जिससे पूरे परिवार, गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Board Result:सफलता के लिए टॉपर साक्षी ने वह सब किया, जिससे कतराते हैं विद्यार्थी; जानें क्या बताया?
 
प्रियांशु के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं। उनके पिता राजीव कुमार मध्य विद्यालय धानगोला में शिक्षक हैं। जबकि उनकी मां रीता देवी कन्या मध्य विद्यालय हाथी नाथ में शिक्षिका हैं। प्रियांशु की इस सफलता पर घर और गांव में जश्न का माहौल है, लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और उसे बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 
सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन क्लास से मिली सफलता
प्रियांशु ने बताया कि मैंने नियमित रूप से सेल्फ स्टडी की और ऑनलाइन क्लास का भी सहारा लिया। मेरा ध्यान हमेशा से सिविल सर्विसेज की ओर रहा है और मेरा सपना IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया और अन्य व्यर्थ के कामों से दूरी बनाए रखी और पूरी तरह से अपनी तैयारी पर फोकस किया।
 
हर कक्षा में टॉपर रहे हैं प्रियांशु
प्रियांशु ने रामानंद एवं परसीराम उच्च विद्यालय जलालाबाद से दसवीं की परीक्षा दी थी और राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके माता-पिता ने बताया कि प्रियांशु बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। उसने हर क्लास में टॉप किया है और मेहनती व अनुशासित छात्र रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे बेटे ने मैट्रिक परीक्षा में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया, लेकिन हमारी असली खुशी तब होगी जब वह अपने IAS बनने के सपने को साकार करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:बेगूसराय की कृतिका ने बिहार में हासिल किया 9वां स्थान, Ias बनने का है सपना
 
शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
प्रियांशु की इस शानदार सफलता पर गांव के शिक्षक, ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि भी बेहद खुश हैं। गांव में जश्न का माहौल है और हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है। गांव के मुखिया और स्थानीय शिक्षकों ने कहा कि प्रियांशु की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और इससे शिक्षा का माहौल और बेहतर होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें