फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जीभ और आंखें बाहर निकलीं, रस्सी से गला ऐसे दबाया; बांधकर युवती को गंगा नदी में फेंका

Sat, 18 Apr 2026 11:44 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के हेमजापुर थाना क्षेत्र स्थित निषाद टोला गंगा घाट पर एक बोरे में बंद लगभग 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर शव बरामद किया, जिसमें युवती के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे मिले।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव कुंड पंचायत के निषाद टोला गंगा घाट पर शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्नान के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने गंगा में एक बोरा तैरता हुआ देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना हेमजापुर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


बोरा खोलते ही सामने आया शव
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंगा में तैर रहे बोरे को बाहर निकलवाया। जब बोरा खोला गया तो उसमें एक लगभग 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर गंगा में फेंक दिया गया।
 

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें