फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पोखर में डूबने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम; खगड़िया का मामला

Mon, 04 Aug 2025 01:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पोखर में कूदकर विक्रम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल अंतर्गत खगड़िया थाना क्षेत्र के पिताऊँझिया गांव में सोमवार को पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय विक्रम रजक के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार चलाता था और डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, विक्रम अपने दोस्तों के साथ गांव के ही एक पोखर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने इस घटना को संदेहास्पद बताया है और आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों ने ही उसे पानी में डुबो दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पोखर में कूदकर विक्रम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए और चौदह नंबर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  सीवान में भारी बारिश से गिरी दीवार, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत; तीन गंभीर घायल

सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई चितरंजन ओझा ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गोगरी सीओ दीपक कुमार ने भी मुआवजे को लेकर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार राहत राशि पर विचार किया जाएगा। इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें