फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: दोस्त की शादी में शामिल होने बेगूसराय गया था युवक, लौटते वक्त बुलेट सवार की मौत

Thu, 24 Apr 2025 01:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Road Accident: दोस्त की शादी में शामिल होने एक युवक बेगूसराय गया था। लौटते वक्त स्टेट हाइवे-55 पर सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय की सड़कों पर हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टेट हाइवे-55 पर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में बसौना मोड़ के पास सुबह-सुबह सड़क हादसे में 19 साल के युवक मिथुन कुमार की मौत हो गई। मिथुन कुमार की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि वह रात को बुलेट बाइक से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने बेगूसराय आया था। सुबह घर लौटते समय मंझौल के बाद बसौना मोर के समीप हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एमएस कॉलेज के आगे बसौना मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिथुन सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उसे बचाने में जुट गए। उसी दौरान मिथुन की जेब में रखा मोबाइल बजने लगा। इसके बाद लोगों ने उसी मोबाइल से परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश कुमार का खुलासा, मंत्री की ओर इशारा कर बोले- 'इनके कारण एनडीए से निकले'
विज्ञापन


घायल को तुरंत चेरिया बरियारपुर पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का सख्त संदेश; कहा- आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे

बताया जा रहा है कि घटना स्थल का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मिथुन सड़क किनारे तड़पता दिख रहा है और लोग उसके मोबाइल से कॉल कर रहे हैं। सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने बताया कि मिथुन शादी से लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उक्त मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें