फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

Fri, 25 Apr 2025 02:34 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Half Naked Body: सोशल मीडिया पर एक महिला की अर्धनग्न वीडियो वायरल होने पर शेखपुरा पुलिस घटना स्थल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के हसनगंज रेलवे गुमटी के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद महिला की पहचान बांक गांव निवासी संजीव कुमार की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई। वह बाजार से सिलाई-कताई का सामान खरीदने आई थी।

विज्ञापन


घटना स्थल पर नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर महिला मृत अवस्था में मिली। शव के पास पानी की बोतल भी बरामद हुई। जानकारी मिली कि महिला शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गई थी।

यह भी पढ़ें: नेशनल पेट डे को लेकर प्रतियोगिता आयोजित, आप भी इस तरह ले सकते हैं भाग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि गर्मी के कारण महिला को लू लगी या ब्रेन हेमरेज हुआ। इसी दौरान वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। परिवार को सूचना देने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: झारखंड से परीक्षा देने आए युवक को जेडीयू नेता ने पीटा, छात्र का मोबाइल भी छीना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें