फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फंदे से झूलता मिला महिला का शव, मायके वाले दहेज के लिए पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

बिहार के जमुई जिले में एक विवाहित महिला दहेज लोभियों की बली चढ़ गई, जिसका आरोप महिला की पति, देवर और सास सहित ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने देने का लगा है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा गांव में बुधवार देर रात एक महिला का शव फंदे से झूलता मिला है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई तो मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद मृतका के मायके वालों ने उसके पति, देवर और सास सहित ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। इसके आधर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका की सास भिखारी देवी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा गांव निवासी सुधीर यादव की 26 वर्षीय पत्नी शिवार्थी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, मृतक महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि बुधवार को महिला और उसके पति सुधीर यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि, मृतका के भाई शेखपुरा जिले के एकसारी बीघा गांव निवासी मधेश कुमार यादव ने बताया कि 2021 में उसने अपनी बहन शिवार्थी कुमारी की शादी जमुई जिले के लखन धनामा गांव निवासी महेंद्र यादव के बेटे सुधीर कुमार यादव के साथ की थी। शादी के बाद से वे लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। इस बीच कई बार शिवार्थी के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट भी की गई है।
विज्ञापन


वहीं, मृतका के परिजन ने पति सुधीर यादव, भसुर बबलू यादव, देवर, सास भिखारी देवी पर हत्या का आरोप लगाते हुए टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके आधार पर टाउन थाने की पुलिस ने मृतका के सास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के सास को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पूरे मामले की जांच करते हुए अन्य की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें