फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, नशे का आदी था; पुलिस दोस्तों की तलाश में जुटी

Mon, 29 Sep 2025 05:01 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था और रविवार की रात उसे कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस उन दोस्तों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत सतगामा मोहल्ले में सोमवार को 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतगामा निवासी उपेंद्र रजक के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। युवक का शव घर से सटे खटाल में विषहरी स्थान के पूर्व दिशा में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। गले पर रस्सी के फंदे के गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे हत्या का मामला माना है।

सूचना पर अपर निरीक्षक उदय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ, टाउन थाना अध्यक्ष और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आवश्यक सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पढ़ें:  'सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव, जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे', आरा में बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था और रविवार की रात उसे कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस उन दोस्तों की तलाश में जुटी है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या की असली वजह सामने आ सके। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें