फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कोलकाता से एक दिन पहले ससुराल आया था युवक

Mon, 23 Feb 2026 08:15 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: जमुई के सोनो थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक रंजीत दास झाझा थाना क्षेत्र के कौआटोल गांव का निवासी था। वह एक दिन पहले कोलकाता से अपने ससुराल तिलवरिया गांव आया था। 
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराबांक इलाके के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कौआटोल गांव निवासी रंजीत दास (30), पिता प्रभु दास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रंजीत दास रविवार को ही कोलकाता से अपने ससुराल तिलवरिया गांव पहुंचे थे।

विज्ञापन


रात के समय वे किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर सवार होकर बाहर निकले थे। इसी दौरान पिपराबांक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी बाइक भी सड़क किनारे कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।

पढ़ें; आठ वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल सोनो थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें