फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भांजे की जगह मामा दे रहा था परीक्षा, दोनों गए जेल; डीएलएड परीक्षा में मुन्नाभाई गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 04:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: केंद्र अधीक्षक नितिन कुमार ने संदेह के आधार पर अभ्यर्थी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी अरवल जिला बताया और स्वीकार किया कि वह अपने भांजे राकेश कुमार निवासी जहानाबाद जिला की जगह परीक्षा देने आया है।
विज्ञापन
मामा-भांजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में आयोजित डीएलएड परीक्षा के दौरान नकलचियों की करतूत सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा केंद्र पर बुधवार को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी का फोटो मेल नहीं खाने पर मामला पकड़ में आया।

केंद्र अधीक्षक नितिन कुमार ने संदेह के आधार पर अभ्यर्थी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी अरवल जिला बताया और स्वीकार किया कि वह अपने भांजे राकेश कुमार निवासी जहानाबाद जिला की जगह परीक्षा देने आया है।

विज्ञापन


पढ़ें: लखीसराय के 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में होंगे शामिल, दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

केंद्र अधीक्षक ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र अधीक्षक के आवेदन पर दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें