फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में बाढ़ से दो और लोगों की मौतें, परिजनों में मचा कोहराम; कई घर अभी भी प्रभावित

Tue, 12 Aug 2025 09:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि अंकुश रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को राखी बांधने के लिए आया था। खेलते-खेलते वह अचानक पानी में गिर गया और डूब गया। एक दिन पहले भी जिले के अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति विकराल रूप ले चुकी है। गंगा नदी खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बरियारपुर प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, जबकि जिले के अन्य कई प्रखंड भी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

ताजा मामला बरियारपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान का है, जहां मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य छतरी साहनी मछली पकड़ने के दौरान करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पढे़ं: ऑनलाइन गेम में हार से परेशान ITI छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, गेम की लत ने छीनी जिंदगी

दूसरी घटना बरियारपुर के रघुनाथपुर निवासी रंजीत मंडल के 3 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की है। अंकुश अपनी मां के साथ नानी के घर कल्याण टोला आया था। घर के पीछे फैले बाढ़ के पानी में खेलने के दौरान वह डूब गया। काफी मशक्कत के बाद नानी सीता देवी और ग्रामीणों ने उसे खोजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि अंकुश रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को राखी बांधने के लिए आया था। खेलते-खेलते वह अचानक पानी में गिर गया और डूब गया। एक दिन पहले भी जिले के अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें