फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा किनारे खेत में सो रहे दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम

Wed, 27 May 2026 01:56 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के मथार दियारा में गंगा किनारे परवल के खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। देर रात तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
रोते बिलखते हुए परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मथार दियारा में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा किनारे परवल के खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


खेत में सो रहे थे दोनों किसान
मृतकों की पहचान बरारी के जंगली मंडल टोला निवासी 55 वर्षीय कापो मंडल और मथार निवासी 60 वर्षीय गोरख यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसान रात में गंगा किनारे स्थित परवल के खेत में सो रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ जोरदार गरज-चमक शुरू हो गई। ग्रामीणों के अनुसार देर रात हुए वज्रपात की चपेट में आने से दोनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह खेत की ओर गए अन्य किसानों ने दोनों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किसान मेहनतकश और सरल स्वभाव के थे। एक साथ दो किसानों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग लगातार पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें