फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुल के बीचों-बीच लटका ट्रक, आवागमन बाधित, बड़ा हादसा होते होते टला

Mon, 11 Aug 2025 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: घटना के बाद पुल पर दोनों ओर से जाम लग गया और जमुई की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ट्रक चालक को अचानक नींद आ गई। इसी दौरान उसने जोरदार ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक नियंत्रण खो बैठा और बीच पुल पर लटक गया।
विज्ञापन
ट्रक लटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के गंगटा–संग्रामपुर मुख्य मार्ग स्थित महानय नदी पुल पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। 16 चक्का वाला एक हाइवा ट्रक पुल से नदी में गिरते-गिरते बच गया। ट्रक का पिछला हिस्सा नदी की ओर लटका हुआ है, जबकि अगला हिस्सा सड़क पर है।

घटना के बाद पुल पर दोनों ओर से जाम लग गया और जमुई की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ट्रक चालक को अचानक नींद आ गई। इसी दौरान उसने जोरदार ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक नियंत्रण खो बैठा और बीच पुल पर लटक गया।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में रातो नदी का प्रचंड रूप: श्रीखंडी भिट्ठाऔर सिमियाही गांव जलमग्न, लोग ऊंचे ठिकानों पर शरण लेने पहुंचे

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। संग्रामपुर और टेटिया बंबर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ट्रक को हटाया जा सके। पुलिस के अनुसार, चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया होता तो ट्रक नदी में गिर सकता था और बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें