फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झाड़ियों में मिला नवजात का सिर, धड़ कुत्तों ने नोचा, हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Feb 2025 03:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शुरुआती जांच में सिर पर शार्प कट के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कुत्तों ने नवजात का शरीर नोच खाया हो सकता है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित नेट्रोडेम एकेडमी के पास से एक नवजात बच्चे का सिर बरामद हुआ है। वहीं बच्चे का सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी ईस्ट कॉलोनी थाना को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन और पीएसआई प्रियंका और दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे के सिर को झाड़ी के पास से जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। जिस जगह सिर था, वहीं पर एक कुत्ता भी बैठा हुआ था।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों ने बच्चे का शरीर नोच खाया है और सिर बचा रह गया। पुलिस ने सिर के लिंग सहित अन्य जांच के लिए मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह से डॉक्टरों की एक टीम गठन कर पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, जिसके बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

डॉक्टर रौशन कुमार ने बताया कि एक बच्चे का सिर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। प्रथम दृष्टया शार्प कट का मामला लग रहा है। शव एक या दो दिन पुराना लगा रहा है। शव को प्रिजर्व करके रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह मामला सुलझ पाएगा। वहीं ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद सिर को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें