फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 8 माह पहले किया था लव मैरेज, अब फेसबुक पर अलविदा लिखकर पति-पत्नी ने की खुदकुशी

Tue, 29 Jul 2025 10:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

 Suicide Case : गांव के लड़कों के बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि सोशल मीडिया पर गांव के इस लड़के ने ऐसा कैसा पोस्ट क्यों किया है। बात आग की तरह फ़ैल गई। जिसने भी यह फोटो देखा दौड़कर उसके घर पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन
अब बस तस्वीरों में रहेंगे शुभम और मुन्नी देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में एक हृदयविदारक घटना हुई है। फेसबुक पर पति ने अपनी पत्नी के साथ फोटो लगाई और इसमें लिख दिया अलविदा। इसके बाद पति और पत्नी ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लाखो थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव की है। मृतकों की पहचान बहदरपुर निवासी शुभम कुमार और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

दोनों की 8 माह पहले हुई थी लव मैरिज 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों ने 8 माह पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद साल 2024 के दिसंबर से परिजनों के साथ रहने लगे थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के लिए सभी बाहर गए हुए थे। जब घर के सदस्य दोपहर बाद घर लौटे तो घर अंदर से लॉक  था। काफी आवाज देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो  खिड़की से झांकने पर देखा कि शुभम फंदे से लटका हुआ है और मुन्नी देवी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी हुई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद से ही गांव में मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल डीएसपी मामले की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और  जांच पड़ताल की। इस मामले में परिजनों का कहना है कि दंपति के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar : ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी करने वाले आरोपी की हुई पहचान, डीएम ने भेजा जेल

फ़ेसबुक पर अलविदा लिखकर किया पोस्ट 
ग्रामीणों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही शुभम और मुन्नी ने अपनी सेल्फी लगाकर सोशल मीडिया पर "अलविदा" लिखकर फोटो पोस्ट किया था। इस बात से यह घटना से आत्महत्या करने की आशंका दिख रही है। घटना के संबंध में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सोशल मीडिया के सुरागों के आधार पर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें