फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुई में दर्दनाक हादसा: मंदिर से लौट रही दो किशोरियों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; परिजनों में कोहराम

Tue, 13 Oct 2026 02:47 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

जमुई के धरसंडा मोड़ के पास मंगलवार सुबह मां नेतुला मंदिर से पैदल लौट रही दो किशोरियों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डीएम-एसपी को बुलाने की मांग की।

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नवादा की ओर से सिकंदरा आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया।

मृत किशोरियों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी और सकेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग जुट गए।

विज्ञापन


पूजा कर घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, नवरात्र के दौरान मां नेतुला मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन अहले सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार की सुबह सुलेखा और अंशु भी मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा-अर्चना के बाद पैदल घर लौटते समय धरसंडा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय सड़क पर अन्य श्रद्धालुओं की भी आवाजाही थी।

दो घंटे तक सड़क जाम, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग
हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा। इसके बाद प्रदर्शनकारी सिकंदरा मुख्य चौराहे पर पहुंच गए और चारों ओर से सड़क जाम कर दिया। उन्होंने मांग की कि जब तक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन


फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर सिकंदरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इस हादसे ने नवरात्र के दौरान सुबह-सुबह पैदल मंदिर जाने और पूजा-अर्चना के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें