फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिवमपुरी में खड़ी तीन कारों में लगी आग, तीन वाहन जलकर खाक, 35 लाख से अधिक का नुकसान

Fri, 03 Apr 2026 10:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: जमुई शहर के शिवमपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर खड़ी तीन कारों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की देरी और तकनीकी खामी के कारण आग पर देर से काबू पाया जा सका, जिससे लगभग 35 लाख रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन
गाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई शहर के शिवमपुरी मोहल्ले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब घर के बाहर खड़ी तीन कारों में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों वाहनों से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस घटना में करीब 35 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
सकरी गली की वजह से नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और बाल्टी, पाइप आदि के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में तीनों कारें पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। बड़ी दमकल गाड़ी घटनास्थल के पास पहुंची, लेकिन संकरी गली होने के कारण वह अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद छोटी दमकल गाड़ी को बुलाया गया, जिसे घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 25 मिनट का समय लग गया। तब तक आग ने तीनों वाहनों को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया था। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब आग बुझाने के दौरान दमकल के पाइप में लीकेज हो गया। इसके चलते पानी का दबाव नहीं बन पाया और आग बुझाने में अतिरिक्त समय लग गया।

ये भी पढ़ें: बिहार नगर निकाय में चुनाव का नया अध्याय, डीएम की निगरानी में गुप्त मतदान से सशक्त समिति का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के वास्तविक कारणों का नहीं चला पता 
स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि उपकरण सही हालत में होते तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस घटना में नंदू मोहन दास की इग्निस कार और आलोक कुमार सिंह की नई एक्सयूवी, जो कुछ महीने पहले ही खरीदी गई थी, पूरी तरह जल गई। वहीं पटना जिले के बाढ़ निवासी गोवर्धन कुमार, जो अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे, उनकी कार भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि तेज धूप और गर्म इंजन के कारण आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अग्निशमन पदाधिकारी शिवानी कुमारी ने बताया कि गली संकरी होने के कारण थोड़ी देरी हुई, लेकिन अंततः आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें