फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हथियार के बल पर स्कॉपियो वाहन को लूटा, विरोध करने पर चालक को जमकर पीटा

Thu, 02 Jan 2025 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को हथियार के बल पर लूट लिया। जब स्कॉर्पियो लूटने से ड्राइवर मना किया तो अपराधियों ने उसे पिस्टल के बट से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को हथियार के बल पर लूट लिया। जब स्कॉर्पियो लूटने से ड्राइवर मना किया तो अपराधियों ने उसे पिस्टल के बट से जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में स्कार्पियो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ड्राइवर को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना बरौनी थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास की है। घायल ड्राइवर की पहचान भागलपुर जिले के कहलगांव थाना के रहने वाले मनोज मंडल का पुत्र राजकमल मंडल के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि राजकमल मंडल स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता है। उन्होंने बताया कि बीती रात चार अपराधी सबौर से गाड़ी किराया पर लेकर बेगूसराय आया था। उन्होंने बताया है कि जीरो माइल के पास चारों अपराधी हथियार के बल पर गाड़ी लूटने लगा। तभी इसका विरोध राजकमल मंडल के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे बेहरमी से जमकर पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना राजकमल मंडल के द्वारा सुबह चार बजे परिजनों को दिया। आनन-फानन में परिजन बेगूसराय पहुंचकर घायल अवस्था में राजकमल मंडल उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में उन्होंने बताया है कि हालांकि जीपीएस के माध्यम से बरौनी थाने के पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया है कि सभी अपराधी भागलपुर जिले के सबौर गांव में एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। फिलहाल, इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें