फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जमुई में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, छह घायल; चालक की हालत गंभीर

Wed, 09 Sep 2026 07:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई के लक्ष्मीपुर में एनएच-333 पर स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह बच्चे घायल हुए हैं, जबकि टेम्पू चालक कैलाश साव की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इलाजरत घायल बच्चे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-333 पर बुधवार को स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि टेम्पू चालक कैलाश साव की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

स्कूल से घर लौट रहे थे बच्चे

विज्ञापन

बताया जाता है कि टेम्पू में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। सभी बच्चे होली मिशन स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे टेम्पू से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-333 पर श्रयेसी पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टेम्पू की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों और टेम्पू चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया।

गंभीर हालत में जमुई सदर अस्पताल रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। टेम्पू चालक कैलाश साव की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल बच्चों और चालक को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़े़ं- बिहार: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में गयाजी में आक्रोश मार्च, जीतन राम मांझी व संतोष सुमन का हुआ पुतला दहन

ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार
इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने एनएच-333 पर वाहनों की तेज रफ्तार और स्कूली बच्चों के परिवहन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

इलाजरत घायल बच्चे व दुर्घटनाग्रस्त टेंपो

 

इलाजरत घायल बच्चे व दुर्घटनाग्रस्त टेंपो

 

इलाजरत घायल बच्चे व दुर्घटनाग्रस्त टेंपो

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें