फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लखीसराय में सफाईकर्मियों का सड़क जाम, चार घंटे ठप रही आवाजाही; इस बात पर हुए आगबबूला

Tue, 09 Sep 2025 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar News: जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और देर शाम आंशिक रूप से यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कबैया थाना क्षेत्र स्थित केआरके मैदान के पास मुख्य सड़क जाम कर दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से करीब चार घंटे तक यातायात ठप रहा। स्कूली बच्चों से भरी गाड़ियां, यात्री बसें और अन्य वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।

सफाईकर्मियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें 361 रुपये की जगह 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। साथ ही वर्दी, साबुन, ईपीएफ और इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। उनका आरोप है कि नगर परिषद और संवेदक के बीच हुए एग्रीमेंट में सफाईकर्मियों की अनदेखी की गई है। कर्मियों ने ठेकादारी प्रथा समाप्त कर मजदूरी का भुगतान सीधे नगर परिषद से करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: कुर्सी पर बैठ रहे थे अश्विनी चौबे, किसी ने पीछे से खींच ली...गिरे धड़ाम से; लालू यादव पर बरसे

जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और देर शाम आंशिक रूप से यातायात बहाल कराया। फिलहाल प्रशासन ने मांगों पर विचार का भरोसा दिया है, लेकिन समाधान कब होगा, यह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें