खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघौना पिकेट के पास गुरुवार देर रात अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथवन पंचायत के गढ़बन्नी गांव निवासी लक्ष्मण सदा (28 वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लक्ष्मण राजद विधायक रामबृक्ष सदा का निजी चालक था। वह बाइक से अपने ससुराल फूलतौरा जा रहा था, तभी यह दिल दहला देने वाली घटना घट गई। चौंकाने वाली बात यह है कि यह हत्या मेघौना पिकेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वारदात के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब पुलिस के नजदीक ऐसा हो सकता है, तो आम आदमी कितनी सुरक्षित है?
वह बाइक से गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब अपराधी पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो यह साफ है कि अब उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल मजबूत किया जाए और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।