फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया में अवैध दवा दुकान पर छापा, 43 तरह की दवाएं जब्त; माफियाओं में मचा हड़कंप

Thu, 24 Jul 2025 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी से जिले में नकली और अवैध दवा कारोबार से जुड़े माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध दवा व्यापार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर औषधि नियंत्रण प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जिले के मरैया इलाके में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। फकीर गली रोड नंबर-14 स्थित शुभम कुमार ग्राम मरैया, थाना परबत्ता द्वारा संचालित एक अवैध दवा दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत 43 प्रकार की दवाएं जब्त कीं। साथ ही शुभम कुमार के खिलाफ विधिसम्मत अभियोजन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने लगाई दो बाइकों में आग, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

इस कार्रवाई में सहायक औषधि नियंत्रक पंकज कुमार वर्मा, औषधि निरीक्षक खगड़िया-02 नरेश सिंह, तथा औषधि निरीक्षक खगड़िया-03 राजा राम मोहन राम सक्रिय रूप से शामिल रहे। औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी से जिले में नकली और अवैध दवा कारोबार से जुड़े माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध दवा व्यापार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें