बिहार के खगड़िया जिले में मानसी-सहरसा रेलखंड पर गुरुवार की देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस में बदमाशों ने छिनतई का विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी। वारदात मानसी स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद और बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले रात करीब 8:35 बजे हुई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
झारखंड के गोड्डा निवासी हैं घायल यात्री
सीने में लगी गोली, बोगी में मचा हड़कंप
बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली सीधे देव कुमार के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद बोगी में मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे डिब्बे में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। जनसाधारण एक्सप्रेस को बदलाघाट रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया, ताकि घायल यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
ये भी पढ़ें: घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, राजापट्टी स्टेशन के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
मानसी जीआरपी थानाध्यक्ष रविभूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस की टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रेलवे पुलिस आसपास के स्टेशनों और ट्रेन के यात्रियों से भी जानकारी जुटा रही है। चलती ट्रेन में हुई इस घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है। लगातार बढ़ रही रेल अपराध की घटनाओं को लेकर यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।