फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पेंटोग्राफ तार में फंसा, जमालपुर पर दो घंटे तक रेल परिचालन ठप; जयनगर-हावड़ा सहित चार ट्रेनें प्रभावित

Mon, 08 Dec 2025 01:15 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: जमालपुर स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान इंजन का पेंटोग्राफ ओएचई तार में फंस गया, जिससे अप-डाउन लाइन पर करीब दो घंटे रेल परिचालन ठप रहा। कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। तकनीकी टीम ने मरम्मत कर 7:45 बजे संचालन बहाल किया।
विज्ञापन
पेंटोग्राफ ओवरहेड विद्युत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर सोमवार सुबह शंटिंग के दौरान एक इंजन का पेंटोग्राफ ओवरहेड विद्युत (ओएचई) तार में फंस गया, जिससे रेल परिचालन लगभग दो घंटे ठप रहा। घटना सुबह 5:35 बजे हुई, जब पांच नंबर लाइन से शंटिंग के लिए आगे बढ़ रहा इंजन संख्या 22254 अचानक तार में उलझ गया। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने तुरंत स्टेशन प्रबंधन को सूचित कर ओएचई लाइन की बिजली आपूर्ति काट दी।

बिजली बंद होते ही अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। तकनीकी टीम त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुँची और पेंटोग्राफ व ओएचई के क्षतिग्रस्त हिस्सों की जांच व मरम्मत शुरू की। इस दौरान जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस (13032 डाउन) एक नंबर प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर करीब दो घंटे खड़ी रही; दो पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


पढे़ं; मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी किया; हड़कंप

कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने पेंटोग्राफ को तार से अलग कर ओएचई लाइन दुरुस्त की। सुबह 07:45 बजे एक नंबर लाइन से रेल परिचालन धीरे-धीरे पुनः शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय रहते बिजली सप्लाई काट देने से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। घटना की विस्तृत तकनीकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें